भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बृंदावन क्यों न भए हम मोर / परमानंददास
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:47, 5 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परमानंददास }} Category:पद <poeM>बृंदावन क्यों न भए हम मो...)
बृंदावन क्यों न भए हम मोर।
करत निवास गोबरधन ऊपर, निरखत नंद किशोर।
क्यों न भये बंसी कुल सजनी, अधर पीवत घनघोर।
क्यों न भए गुंजा बन बेली, रहत स्याम जू की ओर॥
क्यों न भए मकराकृत कुण्डल, स्याम श्रवण झकझोर।
'परमानंद दास' को ठाकुर, गोपिन के चितचोर॥