भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देख अयों मैं तो साँई की सेजरिया / दूलनदास

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:13, 6 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दूलनदास }} Category:पद <poeM>देख अयों मैं तो साँई की सेजर...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देख अयों मैं तो साँई की सेजरिया।
साँई की सेजरिया सतगुरु की डगरिया॥

सबदहिं ताला सबदहिं कुंजी, सबद की लगी है जँजिरिया।
सबद ओढना सबद बिछौना, सबद की चटक चुनरिया।

सबद सरूपी आप बिराजें, सीस चरन में धरिया।
'दूलनदास भजु साँई जगजीवन, अगिन से अहँग उजरिया॥