Last modified on 23 अगस्त 2009, at 01:24

कुछ न कहो / सुदर्शन वशिष्ठ

प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:24, 23 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=अलगाव / केशव }} {{KKCatKavita}} <poem>मैंने बादल से...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मैंने बादल से कहा
बरसो
वह शरमा कर बर्फ़ बन गया
बादल का रुई सा उड़ना
सीधी बर्फ़ बन जाना
आश्चर्यजनक था।

मैंने पहाड़ से कहा
और ऊँचा उठो
वह रेत बन गया
यह भी कम न था।

नदी से कहा
सरोवर बन जाओ
वह सरस्वती बन गई।

पेड़ से कहा और ऊँचा उठो
वह बेल बन गया।

तभी आकाशवाणी हुई:
मत कहो इन से कुछ
तरुवर फ़ल नहीं खात हैं
सरवर पियहिं न पानी।