भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बुझ गया दिल हयात बाकी है / ख़ुमार बाराबंकवी

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:21, 29 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=खुमार बाराबंकवी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> बुझ गया दिल ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बुझ गया दिल हयात बाकी है
छुप गया चाँद रात बाकी है

हाल-ऐ-दिल उन से कह चुके सौ बार
अब भी कहने की बात बाकी है

रात बाकी थी जब वो बिछडे थे
कट गई उम्र रात बाकी है

इश्क में हम निभा चुके सब से ऐ 'खुमार'
बस एक जालिम हयात बाकी है