भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हत्या / इब्बार रब्बी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:43, 31 अगस्त 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इब्बार रब्बी |संग्रह=लोगबाग / इब्बार रब्बी }} {{KKCatKa...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पेड़ को पेड़ काट रहा है
गोश्त का पेड़ एक
वनस्पति का दूसरा
ठेकेदार ने हाथ-पैर काट दिए
उराँव और संथाल भाइयों के
कटा हुआ आदमी
पेड़ काट रहा है
एक अहूरा
रहने नहीं देगा, दूसरे को पूरा।