भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सूरीनाम नदी तट पर गंगा - १ / पुष्पिता

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:01, 13 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पुष्पिता }} <poem> एक नदी से मिलती है एक नदी आैर खामो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक नदी से
मिलती है एक नदी
आैर खामोश हो जाती है।

नदी की आंखों में
देखती है एक नदी
आैर रो पड़ती है।

नदी बहकर आती है
आैर बहाकर ले जाती है आंखों को
मन की नदी की आेर।

सूरीनामी नदी
आंखों में समा जाती है
मन के समुदर् में
गंगा की तलाश में।

सूरीनामी नदी
शब्द-नदी की तरह मिलती है
आैर अथर्-सरिता की तरह मिल जाती है
मन की गंगा में
गंगा होने के लिए।