भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक गन्ध / राधेश्याम बन्धु

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:52, 15 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राधेश्याम बन्धु |संग्रह= }} <Poem> एक गन्ध चम्पई इशा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक गन्ध

चम्पई इशारों
से लिख-लिख अनुबन्ध,
एक गन्ध
सौंप गयी सौ-सौ सौगन्ध।
चितवन की चर्चायें
महफिल में झूमती,
गलियों की मनुहारें
ग्रन्थों में गूँजती।
वादे की
गणित लिखे प्यार पर निबन्ध।
बाँहों भर स्वीकृतियाँ
गतिविधियाँ ले गयीं,
गन्धवती मुस्काने
खामोशी दे गयीं।
सिरहाने
बतियाते छुअनों के छन्द।
यादों के हरसिंगार
रात-रात जागते,
इठलाती पूनम से
एक रात माँगते।
रातों को
बहुत खले दिन के सम्बन्ध,
चम्पई इशारों
से लिख-लिख अनुबन्ध।