भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लम्हों के चराग़ / अली सरदार जाफ़री

Kavita Kosh से
Shrddha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 15 सितम्बर 2009 का अवतरण (लम्हो के चराग‌ / अली सरदार जाफ़री का नाम बदलकर लम्हों के चराग़ / अली सरदार जाफ़री कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वो नी‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍द की तरह नर्म सब्ज़ा
खवाबों की तरह रामिन्दा शबनम‌
फूलों की तरह शगुफ्ता चेहरे
खुशबू की तरह लतीफ़ बातें
किरनों की तरह जवाँ तबस्सुम‌
शोले की तरह दहकती काविशें‍‍‍‍‍
तारों की तरह चमकती आगोश
सागर की तरह छलकते सीने
सब काफिला‍ ऐ अदम के राही‌
वादी ऐ अदम में चल रहे हैं
तारीकियों कॆ खिले हैं परचम‌
लम्हों के चराग जल रहे हैं
हर लम्हा हसीन और जवाँ है
हर लम्हा फरोग ऐ जिस्मों जाँ है
हर लम्हा अज़ीमो जावीदान् है