भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुस्कान (चार चुटकियां) / रंजना भाटिया

Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 17 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना भाटिया |संग्रह= }} <poem> '''1''' मुस्कान.. जैसे.. तपत...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1
मुस्कान..
जैसे..
तपते मरुथल मन
पर घिरती
शीतल सी छाया !

2
मुस्कान..
जैसे..
नवजात की पहली
दंत पंक्ति

3
मुस्कान..
जैसे..
बिन कहे ही
कह दी हो
सब बात ...

4
मुस्कान ...
जैसे ....
पतझड़ के बाद
खिले वसन्त