Last modified on 10 अक्टूबर 2009, at 23:39

पाँच शिशु कविताएँ / दीनदयाल शर्मा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 10 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीनदयाल शर्मा }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> '''मुर्गा कुकडू कूँ मु…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुर्गा

कुकडू कूँ
मुर्गे की बांग
आलस को
खूँटी पर टांग।

तोता

टिऊ-टिऊ
जब तोता बोला
पिंकी ने
पिंजरे को खोला।

मोर

पिकोक-पिकोक
बोला मोर
नहीं करेंगे
कभी भी शोर।

कबूतर

गुटर गूँ जब
करे कबूतर
प्रश्न हमारे
आपके उत्तर।

चिड़िया

चीं-चीं करके
चिड़िया चहकी
वातावरण में
ख़ुशबू महकी।