भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नौ अगस्त, ४२ / हरिवंशराय बच्चन

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:56, 26 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=धार के इधर उधर / हरिवंशर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
क्रांति की ध्वजा उठी,
जाति की भुजा उठी,
निर्विलम्ब देश एक हो खड़ा हुआ समस्त।

नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
हाट हिटलरी लगी,
नग्न नीचता जगी,
मुल्क ने सहा कठोर ज़ोर-जुल्म ज़बरदस्त।

नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
देश चोट खा गिरा,
अत्ति-आपदा घिरा,
और बंद जेल में पड़े हुए वतन-परस्त।

नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
पर न हो निराश मन,
क्योंकि क्रूरतम दमन
भी कभी न कर सका स्वतंत्र राष्ट्र-स्वप्न ध्वस्त!
नौ अगस्त!
नौ अगस्त!
नौ अगस्त!