Last modified on 28 अक्टूबर 2009, at 07:53

ईश्वर न करे / धर्मवीर भारती

Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:53, 28 अक्टूबर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्मवीर भारती }} <poem>ईश्वर न करे तुम कभी ये दर्द सह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ईश्वर न करे तुम कभी ये दर्द सहो
दर्द, हाँ अगर चाहो तो इसे दर्द कहो
मगर ये और भी बेदर्द सजा है ए दोस्त!
कि हाड़ हाड़ चिटख जाए मगर दर्द न हो!