भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अहरी / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:02, 7 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>गर्मी का चौमासा लोग धरम जान कर अहरी…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गर्मी का चौमासा
लोग धरम जान कर
अहरी चलाते थे
जहाँ प्यास लगने पर
चौए चरवाहे पानी पिया करते थे

कभी कभी महावत भी आते थे
अपने हाथी ले कर
लेकिन अहरी वाला हाथी के लिए
हामी नहीं भरता था
क्योंकि हाथी पानी पी कर
अपने सूंड भर भर कर
जल क्रीडा करते थे

अहरी में इतना ही पानी भरा रहता था
जिस से गोरू मानुष जी भर पानी पी कर
अपने अपने ठीहे जायँ