भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अशोक कहाँ है / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:50, 9 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>खिल उठता है अशोक प्रमदा के चरणों के…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

खिल उठता है अशोक
प्रमदा के चरणों के
आघात से;
पर यहाँ,
प्रमदा कोई दिखी नहीं
फिर भी मित्र,
विकसित है वह अशोक,
देखो तो।

मित्र ने कहा,
तुम पुराने पचडे में पड़े हो
अब तो अशोक को कोई नहीं जानता
लहरीली पत्तियों वाले
देवदार को ही अब
सब अशोक मानते हैं।

प्रमदाओं की वह प्रथा
रही होगी युगों पूर्व
क्षमा करो
बेचारी आधुनिकाओं को।

31.10.2002