भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अभिलाषा / इला प्रसाद

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:18, 9 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं सप्त सुरों में गाऊँ

एक सुर आँखों से बहे
आकुल मन की व्यथा कहे
आँखों में उतर जाए

एक सुर अधरों से झरे
तरल शीतल सुधा-धार
कानों में अमृत भरे

एक सुर हाथ रचें
कर्मों के तार बजें
गूँजे संसार

मन की भाषा मन कहे
मनों को दुलराता रहे
अनाहत-रव बजे
स्पंदित हों प्राण

सिर्फ़ बैखरी नहीं
मध्यमा और पश्यंती की
वाणी भी गूँजे
पूरा हो सुर-संसार