चाहिए जरूर इनसानियत मानुस को / ग्वाल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:23, 13 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ग्वाल }} <poem> चाहिए जरूर इनसानियत मानुस को, नौबत ब…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाहिए जरूर इनसानियत मानुस को,
नौबत बजे वै फेर भेर बजनो कहा
जात और अजात कहा, हिन्दू औ मुसलमान
जाने कियो नेह, फेर, ताते भजनो कहा
'ग्वाल कवि' जाके लिए सीस पै बुराई लई
लाजहू गँवाई, कहो फेर लजनो कहा
या तो रंग काहू के न रंगिए सुजान प्यारे
रंगे तौ रंगोई रहै, फेर तजनो कहा।


ग्वाल का यह दुर्लभ छन्द श्री सुरेश सलिल के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।

इस पृष्ठ को बेहतर बनाने में मदद करें!

Keep track of this page and all changes to it.