Last modified on 14 नवम्बर 2009, at 02:31

वंशी का स्वर / हीरेन भट्टाचार्य

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:31, 14 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार= हीरेन भट्टाचार्य |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अन्धे…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: हीरेन भट्टाचार्य  » वंशी का स्वर

अन्धेरे में चलते-चलते
सहसा सुनाई पड़ा
उजाले का शंख-निनाद।

वज्र के लिए सहेजी हुई मेरी हड्डियों में
बज उठी वंशी की तान

मेरे रक्त, मेरी हड्डियों के बीच
इतने दिन वंशी छिपी हुई थी
उस पर छितरा रखा था
समय के शुष्क पत्तों को।

कितने हटाया उन पत्तों को?
किसका है वह कोमल हाथ!

मूल असमिया से अनुवाद : चिरंजीवी जैन