भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सखी री देखहु बाल-बिनोद / भारतेंदु हरिश्चंद्र

Kavita Kosh से
अजय यादव (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:17, 14 नवम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भारतेंदु हरिश्चंद्र }} <poem> सखी री देखहु बाल-बिनोद…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सखी री देखहु बाल-बिनोद|
खेलत राम-कृष्ण दोऊ आँगन किलकत हँसत प्रमोद॥
कबहुँ घूटूरुअन दौरत दोऊ मिलि धूल-धूसरित गात।
देखि-देखि यह बाल चरित छबि, जननी बलि-बलि जात॥
झगरत कबहुँ दोऊ आनंद भरि, कबहुँ चलत हैं धाय।
कबहुँ गहत माता की चोटी, माखन माँगत आय॥
घर घर तें आवत ब्रजनारी, देखन यह आनंद।
बाल रूप क्रीड़त हरि आँगन, छबि लखि बलि ’हरिचंद’॥