भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बारहा गोर दिल झुका लाया / मीर तक़ी 'मीर'

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:27, 14 नवम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


बारहा<ref> प्राय:</ref> गोर<ref>क़ब्र</ref> दिल झुका लाया
अबके शर्ते-वफ़ा बजा<ref>वफ़ादारी की शर्त निभाई</ref>लाया

क़द्र<ref>मोल</ref> रखती न थी मताए-दिल<ref>दिल जैसी वस्तु</ref>
सारे आलम<ref>जहान</ref> को मैं दिखा लाया

दिल कि यक क़तरा-ए-ख़ूँ नहीं है बेश<ref>दिल जो कि रक्त की एक बूँद से अधिक नहीं है </ref>
एक आलम<ref>सारे ज़माने एक</ref> के सर बला<ref> तबाही मचा दी</ref> लाया

सब पे जिस बार<ref>बोझ,भार </ref> ने गिरानी<ref>भारी लगा </ref> की
उसको यह नातवाँ <ref>कमज़ोर </ref> उठा लाया

दिल मुझे उस गली में ले जाकर
और भी ख़ाक में मिला लाया

अब तो जाते हैं बुतक़दे<ref>मूर्तियों वाले मंदिर को</ref> ऐ ‘मीर’!
फिर मिलेंगे अगर ख़ुदा लाया

शब्दार्थ
<references/>