भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुगंध की प्रतिष्ठा / त्रिलोचन

Kavita Kosh से
Rajeevnhpc102 (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:59, 22 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन }}<poem>केवड़े की गंध तेज और शीतल होती है। …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

केवड़े की गंध तेज और शीतल होती है। इस को
लोग गर्मी के दिनों में कुएँ में डाल देते हैं। इस से
जल कई दिनों तक सुवासित और
मधुर रहता है।

केवड़े की विशेषता से लोग अच्छी तरह
परिचित हैं। इसी कारण इस का रोपण और
पोषण करते हैं। सुगंध के कारण इस की
प्रतिष्ठा है। यह लीलासुमन नहीं है जैसा
गुलाब है।

18.12.2002