भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आहटें आसपास (कविता) / पंकज सिंह

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:50, 26 दिसम्बर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी छायाएँ कितने हथियार चीखें कितनी
कितनी रोटियाँ कितना नून
कितने अदृश्य अपराध

सबकुछ धो डालती-सी बारिशें
फिर कितना अंधड़ कितनी लू

कितना यह संचय सब
सदियों से कितनी व्यथाएँ हाथ बांधे
कितना बड़ा होने का इतिहास

सुनो
कितनी-कितनी
आहटें
कितनी कितनी आहटें
आसपास

(रचनाकाल:1980)