Last modified on 31 दिसम्बर 2009, at 09:56

आधी ख़ुशियाँ तो हम नहीं लेंगे / विनोद तिवारी

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:56, 31 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


आधी ख़ुशियाँ तो हम नहीं लेंगे
कल्पनाओं से कम नहीं लेंगे

लक्ष्य को पा न लेंगे जिस दम तक
दोस्त हम लोग दम नहीं लेंगे

वो कहानी कि जिसको सुनते ही
आँख हो जाए नम नहीं लेंगे

भूखे लोगों को दीजिए रोटी
लोग भाषण का भ्रम नहीं लेंगे

आन है हमको अपने आँखों की
रोशनी लेंगे तम नहीं लेंगे