भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुलना / मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:52, 1 जनवरी 2010 का अवतरण (तुलना (मृत्यु-बोध) / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर तुलना / मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शिव में

शव में

अन्तर है मात्रा इकार का

(तीसरे वर्ण वार का।)


शिव —

मंगलकारी है

सुख झड़ता है !

शव —

अनिष्ट-सूचक

केवल सड़ता है !


शिव के तीन नेत्र हैं,

शव अंधा है !


कैसा गोरखधंधा है ?