भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मुझे दुनिया का फलसफ़ा मालूम नहीं है / मुकेश जैन

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:51, 30 जनवरी 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुझे दुनिया का फलसफ़ा मालूम नहीं है।

बच्चा ख़ुद को नंगा देखकर ख़ुश होता है।

न-जाने-हुए फलसफ़े को ढोते ढेरों लोग
रोज़ मरते हैं। लोगों की आँखों में झाँको
तो न-जाना-सा फलसफ़ा एक खौफ़ की
मानिंद भीतर उतर जाता है। जहाँ बच्चों
की आँखों की नग्नता अँकुराती है।

अख़बार पढ़ते हुए अचानक कविता
पढ़ना पढ़े तो एक बैचेनी-सी होती है।
यहीं से दुनिया के फलसफ़े का सिरा
शुरु होता है।

कविता प्रिया की तरह नहीं आती है।
तग़ादा करने आए बनिए की तरह
एहसास कराती है।


रचनाकाल: 20/जनवरी/1996