भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़ की छाया / प्रयाग शुक्ल

Kavita Kosh से
Mukesh Jain (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 31 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''पेड़ की छाया''' जहाँ खिंची है पेड़ की छाया,<br /> वहीं खिंची है<br /> आकृत…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पेड़ की छाया

जहाँ खिंची है पेड़ की छाया,
वहीं खिंची है
आकृति बच्चे की
एक,
स्त्री की एक.

जहाँ खिंची है पेड़ की छाया.

इतनी गहरी
कब से ठहरी!

मन पर छपकर
खिंची हुई है,
पेड़ की छाया.

खिंची हुई है
आकृति बच्चे की
एक,
स्त्री की एक.