भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेड़ की छाया / प्रयाग शुक्ल

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:52, 3 फ़रवरी 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जहाँ खिंची है पेड़ की छाया,
वहीं खिंची है
आकृति बच्चे की
एक,
स्त्री की एक.

जहाँ खिंची है पेड़ की छाया.

इतनी गहरी
कब से ठहरी!

मन पर छपकर
खिंची हुई है,
पेड़ की छाया.

खिंची हुई है
आकृति बच्चे की
एक,
स्त्री की एक.