Last modified on 5 फ़रवरी 2010, at 17:44

शब्द-शब्द अनमोल परिंदे / रवीन्द्र प्रभात

शब्द-शब्द अनमोल परिंदे,
सुन्दर बोली बोल परिंदे !


जीवन -जीवन भूलभुलैया -
दुनिया गोलम- गोल परिंदे !


छोटा मुँह मत बात बड़ी कर -
खुल जायेगी पोल परिंदे !


शीशे के घर में रहकर ना -
पत्थर -पत्थर तोल परिंदे !


बन्दर के हाथों में मत दे -
झाल -मजीरा -ढोल परिंदे !


कुछ मन की मर्यादा रख ले -
आंखों को मत घोल परिंदे !


कुछ "प्रभात " के जैसा रच दे -
अंतर -पट अब खोल परिंदे !