भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
एक आशंका / कात्यायनी
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:57, 16 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कात्यायनी |संग्रह=जादू नहीं कविता / कात्यायनी }} …)
जल्दी ही
देश में
कई डिज़्नीलैण्ड
होंगे।
जल्दी ही
पूरा देश
एक डिज़्नीलैण्ड
होगा।
क्या आशा करूँ
कि
उसके बाहर
मेरा घर होगा?
रचनाकाल : जनवरी, 1995