Last modified on 27 फ़रवरी 2010, at 02:05

होली पिचकारी / नज़ीर अकबराबादी

अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:05, 27 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: == शीर्षक == {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर अकबराबादी }} <poem> हां इधर को भी ऐ गु…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शीर्षक


हां इधर को भी ऐ गुंचादहन पिचकारी।
देखें कैसी है तेरी रंगविरंग पिचकारी।।

तेरी पिचकारी की तकदीद में ऐ गुल हर सुबह।
साथ ले निकले हैं सूरज की किरन पिचकारी।।

जिस पे हो रंग फिशां उसको बना देती है।
सर से ले पांव तलक रश्के चमन पिचकारी।।

बात कुछ बस की नहीं वर्ना तेरे हाथों में।
अभी आ बैठें यहीं बनकर हमतंग पिचकारी।।

हो न हो दिल ही किसी आशिके शैदा का नजीर।
पहुंचा है हाथ में उसके बनकर पिचकारी।।