भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एकात्मा / संध्या पेडणेकर

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:14, 1 मार्च 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

एक से घटा एक
तो बताइए
बचा क्या?

शून्य?

गलत!

सही जवाब है..
एक।

दो जीव मिलकर
जब एक हो जाते हैं
वज़ह कोई भी क्यों न हो,
एक जब हट जाता है, तो
एक तो बचता ही है!!