भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़मोशियों में तमाशा, अदा निकलती है / ग़ालिब

Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:20, 9 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= ग़ालिब |संग्रह= दीवान-ए-ग़ालिब / ग़ालिब }} [[Category:ग़ज…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़मोशियों में तमाशा, अदा निकलती है
निगाह दिल से तेरे सुरमा-सा<ref>सुरमा लगाए हुए</ref> निकलती है

फ़शार-ए-तंगी-ए-ख़लवत<ref>एकांत की संकीर्णता का दबाव</ref> से बनती है शबनम
सबा<ref>सुबह की हवा</ref> जो ग़ुंचे<ref>कली</ref> के परदे में जा निकलती है

न पूछ सीना-ए-आ़शिक़ से आब-ए-तेग़-ए-निगाह<ref>नज़र की कटार का तीखापन</ref>
कि ज़ख़्म-ए-रौज़न-ए-दर<ref>दरवाज़े का रौशनदान</ref> से, हवा निकलती है

शब्दार्थ
<references/>