भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उठाता हूँ शब्द / अशोक वाजपेयी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:57, 20 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक वाजपेयी |संग्रह=उम्मीद का दूसरा नाम / अशोक …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं उठाता हूँ शब्द 'हाथ'
और सिर्फ़ उसके हाथ याद आते हैं,
अन्तरिक्ष को लोकते हुए-
मैं उठाता हूँ शब्द 'नेत्र'
और सिर्फ़ उसके नेत्र याद आते हैं
उदगम पर झरने को निहारते हुए-
मैं उठाता हूँ शब्द 'नाभि'
और सिर्फ़ उसकी नाभि याद आती है
सुख की एक अधीर गाँठ की तरह संपुंजित-
शब्द अपने सारे दूसरे अर्थ, प्रसंग
स्थगित करते हैं
क्योंकि मैं शब्द उठाता हूँ
उसके प्रेम में।