भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फूस–पत्ते अगर नहीं मिलते / ओमप्रकाश यती

Kavita Kosh से
डा० जगदीश व्योम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:29, 18 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओमप्रकाश यती }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem> फूस–पत्ते अगर नहीं म…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


फूस–पत्ते अगर नहीं मिलते
कितने लोगों को घर नहीं मिलते।
देखना चाहते हैं हम जिनको
स्वप्न वो रात भर नहीं मिलते।
जंगलों में भी जाके ढूँढ़ो तो
इस क़दर जानवर नहीं मिलते।
दूर परदेश के अतिथियों से
दौड़कर के नगर नहीं मिलते।
चाहती हैं जो बाँटना खुशबू
उन हवाओं को ‘पर’ नहीं मिलते।