Last modified on 22 मई 2010, at 21:28

यह दिल माँगे मोर / दिनकर कुमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:28, 22 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनकर कुमार |संग्रह=कौन कहता है ढलती नहीं ग़म क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह दिल माँगे मोर
अनाप-शनाप पैसा
विदेशी गाड़ियाँ महंगी शराब
ज़्यादा से ज़्यादा फरेब
दिलफ़रेब लड़कियाँ
ड़िजाइनर पोशाक
 
यह दिल माँगे मोर
कोल्ड-ड्रिंक्स विएग्रा
सटरड़े नाइट फीवर
फार्म हाउस की ऐयाशी
बीयर बार की साकी
सट्टे बाजार की कमाई
लकी कूपन का ईनाम
 
यह दिल माँगे मोर
ज़्यादा से ज़्यादा संवेदनशून्यता
ज़्यादा से ज़्यादा हिंसा
ज़्यादा से ज़्यादा सैक्स
ज़्यादा से ज़्यादा अमानवीयता
ज़्यादा से ज़्यादा संतुष्टि
ज़्यादा से ज़्यादा बर्बरता
 
यह दिल माँगे मोर