भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

महानगर / मुकेश मानस

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:30, 4 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKrachna}} <poem> महानगर लोगों को ढूँढता फिरा मैं लोग नहीं मिले घर मिल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

साँचा:KKrachna

महानगर

लोगों को ढूँढता फिरा मैं
लोग नहीं मिले
घर मिले बहुत
मार तमाम घर

घर थे बहुत
और लोग नहीं थे घरों में

घर ढूँढता फिरा मैं
घर नहीं मिले
लोग मिले बहुत
मार तमाम लोग

लोग थे बहुत
और उनकी आंखों में घर थे
1998