भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीने का हौसला है / ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

Kavita Kosh से
Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 17:51, 1 अप्रैल 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग' Category:ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग' [[Category:...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: ओमप्रकाश चतुर्वेदी 'पराग'

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


जीने का हौसला है, ये और बात है

जीने का फैसला कहाँ अपने हाथ है


खुद को तलाशने में समझ आ गई हमें

सागर में एक बूँद की कितनी बिसात है


सूरज न निकलने से समय तो नहीं थमा

होता रहा है दिन भी, हुई रोज़ रात है


घिरकर मुसीबतों में न डरना, ये सोचना

गम़ डाल-डाल है, तो खुशी पात-पात है


देखें ज़रा तो हम भी कि इस राहे-वक्त़ में

मंजिल कहाँ कज़ा है, कहाँ पर हयात है