भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरिपाल त्यागी के चित्र / मुकेश मानस

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:52, 6 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।


हरिपाल त्यागी के चित्र


ये औरत है
या मेरे देश की धरती
कितनी वेदना, कितना दर्द है

ये बच्चा है
या मेरे देश का सूरज
कितना पीला, कितना ज़र्द है

ये पेड़ है
या मेरे देश का अंजुमन
कितना प्रदूषित, कितना काला-सा

ये चिड़िया है
या मेरे देश का सपना
इसे क्यों लगा है पाला-सा
1998

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।