भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दो पदचिन्ह तेरे / विजय वाते

Kavita Kosh से
वीनस केशरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:30, 11 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= गज़ल / विजय वाते }} <poem> अगर अपने ह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अगर अपने होने का धोखा रहेगा,
तभी तो इबादत का मौका रहेगा |

दो पद चिन्ह मेरे दो पद चिन्ह तेरे,
जमा खर्च इतना सा होता रहेगा |

मुझे होश खोकर भी ये होश होगा,
कुल अपने दिल का झरोखा रहेगा |

बदलता बदलता बदलाता लगेगा,
बदलता मगर सिर्फ खोखा रहेगा |