भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

होते गये / विजय वाते

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जैसे जैसे हम बड़े होते गये,
झूठ कहने मे खरे होते गये |

चाँद बाबा गिल्ली डंडा इमलियाँ,
सब किताबों के सफे होते गये |

अब तलाक तो दूसरा कोई न था,
रफ्ता रफ्ता तीसरे होते गये |

एक बित्ता कद हमारा क्या बढ़ा,
हम अकारण ही बुरे होते गये |

जंगलों में बागबां कोई नहीं,
इसलिए पौधे हरे होते गये |