भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुःख के धागे / मलय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:52, 24 जून 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलय }} {{KKCatKavita‎}} <poem> चेहरे पर बिखरे हुए दुःख के धागे ग…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चेहरे पर बिखरे हुए
दुःख के धागे
गोया लिखी काली रेखाएँ
धुआँ-सी

धँसी आँखों में दिखता-देखता
चमकता प्रकाश
मेरी जुबान पर तैर आया
आग का स्वाद
स्वाद आग का!