भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऐश्वर्य का कुहासा / कर्णसिंह चौहान

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:14, 1 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कर्णसिंह चौहान |संग्रह=हिमालय नहीं है वितोशा / क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


बाहर दूर तक पसरी है
बर्फ़ की बेदाग काया
प्रकृति की माया
धरा पर छितरी है।

पूर्णिमा के चाँद सा खिला सूरज
उजली धूप
खिली है चारों ओर

बसंत फैला है
इस गरमाए घर में
उर्वर है कल्पना
अदभुत है सौंदर्य

इसे दूर से देखो
ऐश्वर्य के कुहासे में
यूरोप की परछाई
छलावा है केवल

यह जो सूरज वैभव में लटका है
मात्र हिम पिंड
आत्मा कंपा देगी
यह खिलखिलाती धूप
धर्म-कर्म से विचलित
आत्मरहित
पूरा वेश