भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छड़ी / नवनीत पाण्डे

Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:54, 4 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: <poem>उसके हाथ-पैर दुरस्त है वह बिना किसी सहारे आराम से चल फिर सकता है …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसके हाथ-पैर दुरस्त है
वह बिना किसी सहारे आराम से चल फिर सकता है
फिर भी छड़ी लिए चलता है
उसका मानना है
छड़ी जरूरी है, मजवूरी है
सफलता की धूरी है
उसे छड़ी अच्छी लगती है
छड़ीवालों से ही उसकी अच्छी पटती है
कहता है-
छड़ी जीवन में सुरक्षा और संतुलन का आधार है
चारों ओर छड़ी की ही जयकार हैं
छड़ी रखिए,काम पर चलिए
जिसके पास नहीं है छड़ी
उसकी गाड़ी
जहां से चलनी थी
वहीं है खड़ी।