भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पृथ्वी और सूर्य / नरेन्द्र जैन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:43, 10 जुलाई 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इतनी बड़ी
पृथ्वी के भीतर
आज दिखी एक और पृथ्वी
लगातार लुढ़कती
टप्पे खाती
छोटे-छोटे हाथों में सधी
गुलाबी सृष्टि
तीता की गेंद
पृथ्वी में घटित होती
एक पृथ्वी है

एक दिन इस पृथ्वी पर
दिखाई देंगे
नदी पेड़ पौधे पहाड़

किसी दिन
तीता की पृथ्वी पर
एक नन्हा सूर्य
चमकेगा