भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उठहु उठहु प्रभु त्रिभुवन राई / भारतेंदु हरिश्चंद्र

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:20, 12 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भारतेंदु हरिश्चंद्र |संग्रह=जातीय संगीत / भारत…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उठहु उठहु प्रभु त्रिभुवन राई ।
तिनके अरिन देहु अकुलाई ।
रन महँ तिनहिं गिरावहु मारी ।
सब सुख दारिद दूर बहाओ ।
विद्या और कला फैलाओ ।
हमरे घर मँह शांति बसाओ ।
देहु असीस हमै सुखकारी ।