भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
फूल खिले अमलताश के/ शास्त्री नित्यगोपाल कटारे
Kavita Kosh से
Shubham katare (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:47, 19 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: सखि! आये दिन गर्मी तपास के फूल खिले अमलताश के ।। कैसो मौसम हो गयो …)
सखि! आये दिन गर्मी तपास के फूल खिले अमलताश के ।।
कैसो मौसम हो गयो बैरी काटे कटती नहीं दुपहरी सूरज बन के बैठो पहरी मीत लगें घने पेड़ आसपास के। फूल खिले अमलताश के ।।
कैसी मौसम की मजबूरी भावे हलुआ खीर न पूरी रहती हरदम प्यास अधूरी देह दुबली सी भई बिन प्रयास के।। फूल खिले अमलताश के ।।
पूरी नींद न होय हमारी आँखें हो गयीं भारी भारी कैसे कैसे रात गुजारी भये सैंयाँ भी ऊपर पचास के। फूल खिले अमलताश के ।।