Last modified on 21 जुलाई 2010, at 15:22

थोडी सी कच्ची जगह / निशान्त

Dr. Manoj Srivastav (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:22, 21 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' थोडी सी …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


थोडी सी कच्ची जगह


पक्के आंगन के बीच
फुट बाई फुट की जो
कच्ची जगह छोड दी थी हमने
कोई न कोई
हरियाली रोपने के लिए
उस पर घर का बच्चा
खेल रहा है
कैइ दिनों से
अनेक खिलौनों
और बैट-बाल के
बावज़ूद
कितनी बडी नेमत है
बच्चे के लिए
यह थोडी सी कच्ची जगह।