भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कवि के लिए कठिन समय / मुकेश मानस

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:16, 23 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कवि के लिए कठिन स…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


कवि के लिए कठिन समय


ये हो सकता है
कि बाज़ार में भाजी-तरकारी खरीदता हुआ कवि
आपको कवि जैसा ना लगे

ये हो सकता
कि कविता के अलावा कवि जो कुछ भी लिखे
उसमे आपको कोई गहराई ना दिखे

ये हो सकता है
कि कविता के अलावा कवि जो कुछ भी करे
वह आपको एकदम साधारण लगे

बड़ा ही कठिन समय है साथी
कि अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद
कवि हर वक्त
कवि नहीं रह पा रहा है
2010