भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अब जुनू कब किसी के बस में है / जॉन एलिया

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:02, 1 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= जॉन एलिया }}<poem>{{KKVID|v=Vdhgl9IQv1g}} Category:ग़ज़ल अब जुनू कब कि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें


अब जुनू कब किसी के बस में है
उसकी खुशबू नफ़स-नफ़स में है

हाल उस सैद का सुनाईए क्या
जिसका सैयाद खुद कफस में है

क्या है गर ज़िन्दगी का बस न चला
ज़िन्दगी कब किसी के बस में है

गैर से रहियो तू ज़रा होशियार
वो तेरे ज़िस्म की हवस में है

बाशक्स्ता बड़ा हुआ हूँ मगर
दिल किसी नगमा-ए-जरस में है

'जॉन' हम सबकी दस्त-रस में है
वो भला किसकी दस्त-रस में है