भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तीनों बन्दर बापू के / नागार्जुन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: नागार्जुन


~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

बापू के भी ताऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !

सरल सूत्र उलझाऊ निकले तीनों बन्दर बापू के !

सचमुच जीवनदानी निकले तीनों बन्दर बापू के !

ग्यानी निकले, ध्यानी निकले तीनों बन्दर बापू के !

जल-थल-गगन-बिहारी निकले तीनों बन्दर बापू के !

लीला के गिरधारी निकले तीनों बन्दर बापू के !

      सर्वोदय के   नटवरलाल
       फैला दुनिया भर में जाल
       अभी जियेंगे ये सौ  साल
       ढाई  घर  घोडे की  चाल
       मत पूछो तुम इनका हाल
       सर्वोदय के    नटवरलाल