Last modified on 15 अगस्त 2010, at 17:46

खटमल-मच्छर-युद्ध / काका हाथरसी

D K Raghu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:46, 15 अगस्त 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: 'काका' वेटिंग रूम में फँसे देहरादून । नींद न आई रात भर, मच्छर चूसें…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

'काका' वेटिंग रूम में फँसे देहरादून । नींद न आई रात भर, मच्छर चूसें खून ॥ मच्छर चूसें खून, देह घायल कर डाली । हमें उड़ा ले ज़ाने की योजना बना ली ॥ किंतु बच गए कैसे, यह बतलाएँ तुमको । नीचे खटमल जी ने पकड़ रखा था हमको ॥

हुई विकट रस्साकशी, थके नहीं रणधीर । ऊपर मच्छर खींचते नीचे खटमल वीर ॥ नीचे खटमल वीर, जान संकट में आई । घिघियाए हम- "जै जै जै हनुमान गुसाईं ॥ पंजाबी सरदार एक बोला चिल्लाके - | त्व्हाणूँ पजन करना होवे तो करो बाहर जाके ॥